Azamgarh News: स्व0 मोती विश्वकर्मा समाज के प्रति लगाव के लिए जाने जाते थे – जिलाध्यक्ष

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
स्व0 मोती विश्वकर्मा समाज के प्रति लगाव के लिए जाने जाते थे – जिलाध्यक्ष
आजमगढ़ जनपद में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० जिला कमेटी आजमगढ़ के जिला सचिव विजय विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय मोती विश्वकर्मा का दिनांक 30/03/2026 को गंम्भीर बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। आज जिला सचिव विजय विश्वकर्मा के आवास ब्लाक लालगंज के बहादुरपुर गांव में ब्रम्ह भोज एवं तेरहवीं का कार्यक्रम पूर्ण हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० के जिला कमेटी आजमगढ़ के सभी पदाधिकारी मौजूद रह कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। आपको बता दें कि स्वर्गीय मोती विश्वकर्मा अपने मिलनसार स्वभाव और समाज के प्रति लगाव के लिए जाने जाते थे। क्षेत्र में किसी को भी परेशानी होती थी तो वह पहुंच जाते थे। और सभी लोगों को हर संभव मदद का प्रयास करते थे। वहीं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला संरक्षक श्रवण कुमार, जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हमारा संगठन इस दुःख की घड़ी में विजय विश्वकर्मा जी के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। वहीं संगठन के जिला संगठन मंत्री दीपक लाल, जिला उपाध्यक्ष तुफानी चौहान, जिला सचिव अजय चौहान, जिला प्रवक्ता संजीव, जिला संगठन मंत्री दीपक भारती, महेश कुमार, जितेंद्र सिंह, कृपा शंकर यादव, जिला सचिव सतीश चौहान आदि अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



