Azamgarh News: सेवा का संकल्प बना सहारा”मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में दिव्यांगों को मिला नया जीवन, समाजसेवियों का हुआ सम्मान

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
“सेवा का संकल्प बना सहारा”मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में दिव्यांगों को मिला नया जीवन, समाजसेवियों का हुआ सम्मान
आजमगढ़ शहर के श्री मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार का दिन मानवता, सेवा और संवेदनशीलता के नाम रहा। मारवाड़ी युवा मंच, शाखा आजमगढ़ द्वारा आयोजित चतुर्थ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं अंग प्रदान शिविर का समापन समारोह बेहद भव्य और भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुआ। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन दिव्यांग भाई-बहनों के लिए नई उम्मीदों का उत्सव बन गया, जिन्हें इस पहल के माध्यम से जीवन को फिर से आत्मविश्वास के साथ जीने का अवसर मिला।
समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों से आए जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन चंद्रप्रकाश अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, एसपी सिटी मधुबन सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर शुभम तोदी, मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रीति बाजोरिया, प्रांतीय सहायक मंत्री इशांक शाह तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मंच के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम संयोजक विशाल गोयनका ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से 100 से अधिक दिव्यांग भाई-बहनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपने पैरों पर दोबारा खड़ा होता है, तो वह सिर्फ चलना ही नहीं सीखता, बल्कि जीवन की नई राह पर आगे बढ़ने का साहस भी जुटाता है।
शाखा अध्यक्ष अविनाश जालान ने जानकारी दी कि शिविर के दौरान लाभार्थियों के अंगों का माप लेकर कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा दिन-रात मेहनत कर कृत्रिम अंग तैयार किए गए। फिर तय समय पर उन्हें वितरित कर लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का प्रयास किया गया।
पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु रुंगटा ने मंच के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जरूरतमंदों कीों सहायता करते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। वरिष्ठ सदस्य श्यामसुंदर डालमिया ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले संयोजकों, सह-संयोजकों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आदित्य सिंह, सिद्धि शर्मा तथा हॉफ लेमन रेडियो के आरजे शिवम को सम्मानित किया गया। अंत में सभी अतिथियों को दुपट्टा और बुके देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी गरिमामयी हो गया।
इस अवसर पर युगल किशोर जालान, अशोक शर्मा, अशोक रुंगटा, अजीत रुंगटा, अनिल रुंगटा, भोलानाथ जालान, दीपक अडूकिया, अशोक खंडेलिया, मनोज खेतान, राजीव डालमिया, संजय डालमिया, सुनील अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, सुधीर सिंह, नीरज गोयनका, राकेश अग्रवाल, सौरभ डालमिया, प्रत्यूष डालमिया, हिमांशु डालमिया, आकर्ष अडूकिया, आकाश बैरसिया, विजय शर्मा, परितोष रुंगटा, सोनू जालान, शुभम शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं नारी शक्ति के रूप में बबीता जसरासरिया, सुषमा सराफ, पायल जालान, लक्ष्मी खंडेलिया और रुपाली रुंगटा सहित अन्य महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक सशक्त और प्रेरणादायी बना दिया।



