Azamgarh News: मैरिज हॉल से एसी के आउटर कंप्रेसर चोरी, पाइप काटकर ले गए चोर

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
मैरिज हॉल से एसी के आउटर कंप्रेसर चोरी, पाइप काटकर ले गए चोर
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जैगहां बाजार में स्थित एक मैरिज हॉल से अज्ञात चोरों द्वारा एसी के आउटर कंप्रेसर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जैगहां बाजार निवासी सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव का “सूर्य पुष्प वाटिका” नाम से मैरिज हॉल संचालित है, जहां शादी-विवाह, मैरिज एनिवर्सरी समेत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। बताया गया कि बीते दिनों रात में अज्ञात चोर मैरिज हॉल की छत पर चढ़कर छत पर लगे दो एसी के आउटर कंप्रेसर को पाइप काटकर क्षतिग्रस्त करते हुए चुरा ले गए।
घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब मैरिज हॉल संचालक मौके पर पहुंचे और एसी की हालत देखी। मैरिज हॉल के पीछे उत्तर साइड में प्लास्टिक के पाइप का टुकड़ा टूटा फूटा मिला इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
इस संबंध में मैरिज हॉल के मालिक सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव द्वारा बिलरियागंज थाने में तहरीर दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।



