Azamgarh News: जैश पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम 100%

जैश पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम 100%

जैश पब्लिक स्कूल का इस वर्ष कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा सलोनी यादव ने 93.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में श्रेयांश यादव (91.4%), आनंद सिंह (90.3%), सूरज यादव (89.6%), कशफ़ (87.5%), अनन्या जायसवाल (85.3%), प्रिया चौहान (85.1%), मो. उमैर (84%) और रिज़क्वा फातिमा (83.7%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस सफलता पर विद्यालय के मैनेजर श्री मिर्जा महफूज़ बेग ने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्रों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
साथ ही, स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा केंद्र संचालकों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी, ताकि भविष्य में छात्रों का प्रदर्शन और बेहतर हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button