Azamgarh News: ठेकमा ब्लॉक सभागार में गूंजे बाबा साहब के विचार, ‘अंबेडकर सम्मान अभियान 2026’ संगोष्ठी में जुटे पदाधिकारी*

*ठेकमा ब्लॉक सभागार में गूंजे बाबा साहब के विचार, ‘अंबेडकर सम्मान अभियान 2026’ संगोष्ठी में जुटे पदाधिकारी*
*मुख्य अतिथि बोले सामाजिक न्याय की नींव है संविधान, घर-घर पहुंचाएं बाबा साहब का संदेश*

ठेकमा आजमगढ़

*आजमगढ़।* विकास खण्ड ठेकमा के ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ संगोष्ठी की शुरुआत की गई।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि चंदू सरोज रहे। अध्यक्षता लालगंज के जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने की। कार्यक्रम का संयोजन जिला उपाध्यक्ष राजेश सरोज ने किया। मंच संचालन के दौरान वक्ताओं ने संविधान निर्माण, दलित उत्थान, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में डॉ. अंबेडकर के योगदान को विस्तार से रेखांकित किया।

इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद सिंह, लालगंज सोशल मीडिया प्रभारी आदर्श राय, ठेकमा मंडल अध्यक्ष सिनोद मौर्य, बालकेश दुबे, सुनीता भारती, संतोष सिंह समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button