Azamgarh News: उपजिलाधिकारी के आदेश पर वर्षों पुराने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर*

*उपजिलाधिकारी के आदेश पर वर्षों पुराने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर*
पवई (आजमगढ़) विकास खंड पवई के अंडिका गांव में उपजिलाधिकारी के निर्देश पर टीम ने वर्षों पुराने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंडिका गांव निवासी धामू पुत्र जयराम की भूमि पर लंबे समय से अवैध निर्माण किया गया था, जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई थी। जांच के बाद निर्माण को अवैध पाए जाने पर उपजिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद राजस्व विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर निर्माण को गिरा दिया गया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



