Azamgarh News: संस्कार, एकता और गौरव का संदेश” आज़मगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन

आजमगढ़ बलरामपुर पटवध से बबलू राय:

“संस्कार, एकता और गौरव का संदेश” आज़मगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन

आजमगढ़ जनपद के भीमबर बाजार स्थित राधा कृष्ण मैरिज हॉल में रविवार को ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन आजमगढ़ एवं समस्त भूमिहार समाज के नेतृत्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सामाजिक परिचर्चा/संवाद एवं सहभोज का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक चेतना के माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा राय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आरपी राय और केदारनाथ राय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि रंजन राय एवं गुलाब राय ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंच पर उपस्थित विद्वानों—प्रो. डॉ. प्रशांत राय, बृजेश राय (जिला मंत्री, शिक्षक संगठन), प्रो. बिजेंद्र राय, प्रिंसिपल अनिल राय, प्रबंधक अमरीश राय, डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, जितेंद्र राय आदि ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके पराक्रम, और महर्षि जमदग्नि व माता रेणुका के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने स्वामी सहजानंद, बाबू विश्राम राय जैसे महान विभूतियों के योगदान को भी याद किया।
कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता और नई पीढ़ी को संस्कार देने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संख्या में कम न होने के बावजूद आपसी मतभेदों के कारण समाज कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि “हम अपनी सभ्यता और संस्कारों को सहेजें, एक-दूसरे का सहारा बनें और समाज को आगे बढ़ाएं।”
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अभी दो वर्ष भी पूरे न होने के बावजूद संस्था ने कई जरूरतमंद परिवारों, गरीब बेटियों और मेधावी छात्रों की मदद की है। भविष्य में भी शिक्षा और सहयोग के क्षेत्र में निरंतर कार्य जारी रहेगा। इसी क्रम में सीबीएसई और आईएससी बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं प्रबंधक अमरीश राय को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का माला और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। सहभोज के माध्यम से सामाजिक एकता का संदेश दिया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक राय ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. के. एन. राय, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय ‘बबलू’, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. दिवाकर राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री प्रभाकर राय, जिला अध्यक्ष विवेक सिंह, दीनानाथ राय, मनोज राय, राजेश राय, रिंकू राय, बंटी राय ,अशोक राय, कौशल राय,रामवचन राय, बृजेश राय, कमलेश राय समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व समाजसेवी उपस्थित रहे।
यह आयोजन केवल एक जन्मोत्सव नहीं, बल्कि संस्कार, सामाजिक एकता और अपने गौरवशाली इतिहास को याद करने का भावनात्मक संगम बन गया, जिसने हर उपस्थित व्यक्ति के मन में अपनी जड़ों से जुड़ने का संकल्प जगा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button