Azamgarh News: दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति/ संस्था राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु 15 जुलाई 2026 तक दें प्रस्ताव*

*दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति/ संस्था राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु 15 जुलाई 2026 तक दें प्रस्ताव*
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया है कि प्रत्येक वर्ष “विश्व दिव्यांग दिवस” 03 दिसम्बर के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/ संस्थाओं को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा निम्नानुसार 12 श्रेणियों में पात्रता रखने वाले को रू0 25000/- राज्य स्तरीय पुरस्कार दिये जाते हैं। पात्रता रखने वाले व्यक्ति / संस्थाएँ अपना प्रस्ताव दिनांक 15 जुलाई 2026 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, आजमगढ़ के कमरा नम्बर 07 में प्राप्त करायें।
राज्य स्तरीय पुरस्कारी नियमावली-2017 के अनुसार निम्नलिखित श्रेणियां निर्धारित हैं:-
1. दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजनो के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।
2. दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार।
3. दिव्यांग व्यक्तियों के निम्मित कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
4. प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
5. दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार ।
6. दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
7. दिव्यागजन को पुनर्वास सेवायें प्रदान करने वोल सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
8. सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
9. सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस के राज्य स्तरीय पुरस्कार।
10. दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
11. सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
12. दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी / कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।



