Azamgarh News: बीकापुर में सपा विधायक बेचई सरोज ने किया खड़ंजा मार्ग का उद्घाटन*

*बीकापुर में सपा विधायक बेचई सरोज ने किया खड़ंजा मार्ग का उद्घाटन*
*बोले: क्षेत्र का विकास लगातार जारी है, आगे भी रहेगा*
ठेकमा आजमगढ़
आजमगढ़।* विकास खण्ड ठेकमा की ग्राम पंचायत बीकापुर में बृहस्पतिवार को लालगंज सपा विधायक बेचई सरोज ने खड़ंजा मार्ग का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
उद्घाटन के अवसर पर विधायक बेचई सरोज ने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गांव की हर समस्या को प्राथमिकता पर हल कराया जाएगा। खड़ंजा बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी।
इस मौके पर बीडी प्रसाद,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र राजभर, उसरी प्रधान योगेंद्र यादव, बक्शपुर प्रधान प्रतिनिधि दानिश खान, पूर्व प्रधान तालिब खान, प्रतिक समेत अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने खड़ंजा निर्माण के लिए विधायक का आभार जताया।



