Azamgarh News: आजमगढ़: UPPCS-2024 में चयनित 6 अभ्यर्थियों का सम्मान, सफलता के मंत्र किए साझा

आजमगढ़: UPPCS-2024 में चयनित 6 अभ्यर्थियों का सम्मान, सफलता के मंत्र किए साझा
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन आजमगढ़ में UPPCS-2024 परीक्षा में चयनित जनपद के छह अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी सफल उम्मीदवारों को मोमेंटो देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सम्मानित अभ्यर्थियों में अनुराग पाण्डेय (SDM), अखिल पाण्डेय (Assistant Commissioner, Commercial Tax), पल्लवी सिंह (नायब तहसीलदार), आँचल श्रीवास्तव (नायब तहसीलदार), आरती मिश्रा (Deputy Jailor) और बलवंत सिंह (नायब तहसीलदार) शामिल रहे।
कार्यक्रम में सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता की यात्रा साझा करते हुए अनुशासन, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य निर्धारण को सफलता का मूल मंत्र बताया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और अन्य अधिकारियों ने भी अभ्यर्थियों को प्रेरित करते हुए स्पष्ट लक्ष्य और कड़ी मेहनत पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दड़िया और क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



