Azamgarh News: सूर्य से बरस रही आग लोग गर्मी से बेहाल पशु पक्षी भी बेहाल

सूर्य से बरस रही आग लोग गर्मी से बेहाल पशु पक्षी भी बेहाल।
प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़।सूर्य से मानो आग बरस रही है भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं।पशु पक्षी भी भीषण गर्मी से बेहाल हो गए हैं प्रतिदिन पारा बढ़ रहा है। धूप की तपिश और गर्मी का असर नगर की सड़कों पर साफ दिख रहा है। दोपहर में सड़कें सूनी हो रही हैं तो गांव व नगर में लोग घरों में ही रहकर धूप से बचने का प्रयास कर रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते कूलर व पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। पंखे की हवा लू की तरह लग रही है। जरूरी काम से निकले लोग सर पर गमछा से चेहरे को ढककर ही बाहर निकल रहे हैं। पिछले दिनों हुई बरसात से लोगों को राहत जरूर मिली थी, लेकिन धीरे-धीरे गर्मी का असर दोबारा से शुरू हो गया है। सुबह सूर्य देव के दर्शन के साथ ही तेज धूप होने से गर्मी बढ़ गई। धूप की तपिश के साथ उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग घरों से भी निकलने से कतरा रहे हैं। मौसम की तल्खी कुछ इस कदर है कि बाजारों में भी इसका असर साफ दिख रहा है। लोग खरीदारी के लिए अब शाम के समय ही निकल रहे हैं। बदन को झुलसा देने वाली चटक धूप राहगीरों को परेशान कर रही है। धूप की तेजी लोग सहन नहीं कर पा रहे हैं।



