Azamgarh news :डॉ भीमराव अंबेडकर बालिका विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा मृणालिनी टॉपर रहे तो आयुष भारती दूसरे नंबर पर विद्यालय का नाम रोशन किया
डॉ भीमराव अंबेडकर बालिका विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा मृणालिनी टॉपर रहे तो आयुष भारती दूसरे नंबर पर विद्यालय का नाम रोशन किया

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा फल में सगड़ी अंतर्गत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बालिका हाई स्कूल के बच्चों ने परचम लहराते हुए सत्य प्रतिशत सफलता हासिल किया विद्यालय में मृणालिनी श्रीवास्तव ने कल 517 नंबर 86.016 परसेंट रिजल्ट के साथ विद्यालय टॉप किया तो दूसरे नंबर पर आयुष भारती ने 515 नंबर 85.8 परसेंट के साथ उत्तीर्ण किया तो तीसरे नंबर पर सुजीत यादव 507 नंबर 84.5 परसेंट
चौथे नंबर पर रागिनी मौर्य ने 505 नंबर 84.01% तथा पांचवें नंबर पर काजल चौहान ने 504 नंबर 84 परसेंट लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया तो वहीं पवन कनौजिया ने 495 नंबर 82.5 परसेंट के साथ छठवें नंबर पर विपुल यादव 490 नंबर 81.6 परसेंट रिजल्ट के साथ विद्यालय में सातवां स्थान हासिल किया l इस प्रकार विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना अपने परिवार का व विद्यालय का मान बढ़ाया है इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं को अच्छे प्रदर्शन के साथ उत्तीर्ण होने पर शुभकामनाएं दिया व उज्जवल भविष्य की कामना की l इस अवसर पर विद्यालय विद्यालय की प्रधानाचार्य रागिनी देवी ने परचम लहराने वाले छात्रों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया l इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अजय तिवारी सुमित यादव मीना यादव शिल्पा विश्वकर्मा रिंकू चौहान कंचन उपाध्याय शालू भारती अभिषेक शर्मा सहित विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे l



