Azamgarh News: अवैध जमीनों पर चला प्रशासन का बुलडोजर ।

अवैध जमीनों पर चला प्रशासन का बुलडोजर ।

प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़।जब से उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह आए हैं तब से भूमाफियाओ में एक खौफ हो गया हैउन्होंने सरकारी जमीनों की खोजबीन जारी रखी हुई है जिसके चलते भूमाफियाओ में खलबली मची हुई है।सबसे पहले उन्होंने अमहा माफी ग्रामसभा की भूमि की मापी करवाई और उस ग्रामसभा के भूमि को चिन्हित किया जा रहा है।उसके बाद सरायमीर में खानपुर ग्रामसभा में उसर की जमीन पर गाटा संख्या 257 उसर भूमि पर राजेश यादव मोती यादव,हरिश्चंद यादव उसर जमीन पर कब्जा किए हुए थे उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि राजेश यादव दो जगह करकट लगाकर उसर की जगह पर कब्जा किए हुए थे।उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने जेसीबी लगाकर कब्जा मुक्त करवाए। बाकि तीन जगहों पर पक्का मकान बनवाकर रह रहा था।उसपर धारा 67 की कार्यवाही के बाद उनके घर को गिराया जाएगा।उपजिलाधिकारी के कदम से अवैध रूप से कब्जा धारियों में दहशत बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button