AZAMGARH News:देर रात तक जनसुनवाई करते हैं उपजिलाधिकारी निजामाबाद

Azamgarh news: Sub-Divisional Magistrate Nizamabad conducts public hearing till late night

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबा/ आजमगढ़।उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह देर रात तक जनसुनवाई करते हैं।जनता की समस्या का समाधान ही उनका मूलमंत्र है।सवेरे दस बजे अपने चैम्बर में बैठ जाते हैं।जनता का विश्वास भी उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के प्रति ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि जनता का विश्वास उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह के प्रति काफी है कि वह किसी के साथ अन्याय नहीं करेंगे सबके साथ न्याय करेंगे।अपने अच्छे मधुर व्यवहार के कारण उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह सबके हृदय में स्थान बना लिए हैं।उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह उस समय निजामाबाद तहसील का चार्ज लिए जब निजामाबाद तहसील की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी।उस समय उपजिलाधिकारी के प्रति निजामाबाद लेखपाल संघ धरने पर बैठा था अधिवक्ताओं में भी काफी आक्रोश था ।उपजिलाधिकारी के कार्यों से तहसील के कर्मचारी काफी असंतुष्ट थे।मगर सरल हृदय मधुर बचन अच्छे व्यवहार के उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने आते ही पूरे तहसील को अपने व्यवहार से सभी लोगों से वार्ता करके उनकी समस्या का निदान किए।आज पूरे तहसील के प्यारे हो गए।आज अधिवक्ता संघ,लेखपाल संघ और क्षेत्र की जनता उपजिलाधिकारी का गुणगान करती है कि ऐसा अधिकारी आज तक तहसील में नहीं आया।किसी की कोई समस्या हो बिना किसी रोक टोक के उपजिलाधिकारी से अपनी समस्या कह सकता है ।उपजिलाधिकारी भी समस्या का तुरंत निदान करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button