यूपी का लाल एमपी में लहराया परचम: 9 वर्षीय साईं विवान सिंह बने ‘अल्फा स्टार स्पेलिंग चैंपियन’, भाजपा मंडल अध्यक्ष के परिवार में खुशी की लहर

UP's son hoists flag in MP: 9-year-old Sai Vivaan Singh becomes 'Alpha Star Spelling Champion', bringing joy to the family of the BJP Mandal President

जहानागंज (आजमगढ़)।जहानागंज ब्लॉक के टेल्हुआ चकवली गांव के होनहार बालक साईं विवान सिंह ने महज 9 वर्ष की उम्र में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित अल्फा स्टार स्पेलिंग परीक्षा 2025-26 में स्टेट लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ उन्होंने नेशनल लेवल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।साईं विवान सिंह सेंट अर्नाल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा दो के छात्र हैं। उनके पिता दीपक सिंह हैं, जबकि माता रंजन सिंह एक गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग, अनुशासन और निरंतर मार्गदर्शन में साईं पिछले कई महीनों से इस परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। उनकी यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि लगन, मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से छोटी उम्र में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।साईं के बड़े भाई युवराज सिंह भी इस सफलता से अत्यंत उत्साहित हैं। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी गर्व की लहर दौड़ गई है कि उनके गांव के बेटे ने दूसरे राज्य में जाकर यूपी का परचम लहराया है।इस उपलब्धि को और खास बनाता है कि साईं विवान सिंह, जहानागंज भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह के भतीजे हैं। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुंची, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं।बधाई देने वालों में हरिद्वार सिंह, आजाद सिंह, श्याम सिंह, आलोक सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने साईं विवान सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है।ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि साईं आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। साईं विवान सिंह की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे आजमगढ़ और उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है, वहीं भाजपा परिवार के लिए भी यह एक गौरवपूर्ण क्षण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button