न्यू स्टडी कोचिंग सेंटर ने 10वीं में 88.5% लाने वाली मुस्कान सिंह को किया सम्मानित

New Study Coaching Centre felicitated Muskan Singh for scoring 88.5% in Class 10.

आजमगढ़/बरदह:क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से न्यू स्टडी कोचिंग सेंटर बरदह द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विंध्यवासिनी सिंह की पुत्री मुस्कान सिंह को हाईस्कूल परीक्षा में 88.5% अंक प्राप्त करने पर अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कोचिंग संचालक ने मुस्कान की उपलब्धि को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बताया और कहा कि नियमित अध्ययन व लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सम्मान पाकर मुस्कान ने कोचिंग के गुरुजनों व अपने माता-पिता का आभार जताया। उसने कहा कि आगे भी इसी तरह मेहनत कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर कोचिंग के शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button