AZAMGARH News:जय अम्बे इंटर कॉलेज पसिका में मेधावी छात्राओं का सम्मान: नंदिनी को साइकिल, गोल्ड मेडल से बढ़ाया हौसला
Azamgarh News: Meritorious girl students honored at Jai Ambe Inter College Pasika: Nandini encouraged with a bicycle and a gold medal

आजमगढ़/ठेकमा:ठेकमा ब्लॉक के ग्राम पंचायत राजेपुर स्थित जय अम्बे इंटर कॉलेज पसिका शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सोमवार को विद्यालय में उत्तीर्ण छात्राओं के लिए भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के अनुशासित माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का ही परिणाम है कि यहां के बच्चे हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्याम नारायण सिंह ने मेधावी छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया और प्रोत्साहन राशि भी वितरित की। उन्होंने कहा कि जय अम्बे इंटर कॉलेज का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देना है। हाईस्कूल में 93.5% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नंदिनी चौरसिया को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिवांगी सिंह 93%, शिवम मिश्रा 90%, रंजना सरोज 89% तथा इंटर में शिवम यादव 78.8% अंक लाने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।पुरस्कृत बच्चों ने विद्यालय परिवार का आभार जताते हुए अपने अभिभाषण में अन्य छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया कि गुरुजनों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से सफलता जरूर मिलती है।इस अवसर पर अध्यापकगण उज्जवल सिंह, राहुल सिंह, प्रदीप प्रजापति, पंकज विश्वकर्मा, अभय सिंह, रणधीर चौहान, राममिलन अग्रहरि, संजय कुमार, अरविंद बिंद, कल्पनाथ मौर्य, कुसुम सिंह, सोहन सिंह एवं अभिभावक जितेंद्र चौरसिया, सतेंद्र , मोतीलाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



