Azamgarh News; असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित हुईं मोनल गौतम का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर*

*असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित हुईं मोनल गौतम का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर*

जनपद आजमगढ़ के ग्राम बेलवाना की होनहार बेटी मोनल गौतम के असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में गांव में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मोनल गौतम का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में मोनल गौतम ने कहा कि “शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए हम अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।” उन्होंने युवाओं, विशेष रूप से बेटियों से आग्रह किया कि वे कठिन परिस्थितियों से घबराएं नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास करते हुए अपने सपनों को साकार करें।
मोनल के पिता कल्पनाथ गौतम ने इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि माता-पिता अपनी बेटियों को सही मार्गदर्शन और सहयोग दें, तो वे निश्चित ही सफलता के शिखर तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने समाज से भी अपील की कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री हीरालाल गौतम उपस्थित रहे। उन्होंने मोनल गौतम की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। ब्लॉक प्रमुख बीनू सिंह, अब्दुल कैश आजमी, नायब तहसीलदार मार्टिनगंज, एसडीएम मार्टिनगंज सहित अन्य अतिथियों ने भी मोनल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शिक्षकगण—राम पलट, राम, कैलाशपति, कमला मैडम, पुनवासी सर, विजय कुमार, चितारा, रबिंद्र कुमार, सतीश सर एवं विनोद सर ने भी मोनल की सफलता पर गर्व व्यक्त किया और इसे शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।
इसके अलावा सभासद मोनू राव, सोनू, झब्बू राय, संतोष प्रधान सौहौली, वरिष्ठ अधिवक्ता गुलाबचंद भारती एवं संजीव कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मोनल गौतम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह संकल्प लिया कि वे क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button