Azamgarh News: कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग करने के उपरान्त ही अनुदान पर प्राप्त होगा बिज*

*कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग करने के उपरान्त ही अनुदान पर प्राप्त होगा बिज*
आजमगढ़ 28 अप्रैल 2026/
जिला कृषि अधिकारी डॉ0 गगनदीप सिंह ने बताया है कि उ०प्र सरकार द्वारा अपनी नयी योजना के अन्तर्गत समस्त खरीफ एवं रबी के बीज जो अनुदान पर उपलब्ध कराये जाते है, उन सभी बीजों को वर्तमान समय में ई-लाटरी के माध्यम से वितरण करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के अन्तर्गत सभी किसान भाई धान, दैचा, उर्द, मूँग, अरहर, तिल आदि के बीजों को अनुदान पर प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर बुकिंग करनी होगी। बुकिंग करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण का प्रयोग करने के उपरान्त ही बीज की बुकिंग हो पायेगी। बुकिंग करने प्रकिया ये है कि कृषि विभाग के दर्शन-2 पोर्टल पर बीज मिनीकिट का विकल्प प्रदर्शित होगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के उपरान्त अप्लाई करें का विकल्प प्रदर्शित होगा। तदोपरान्त कृषि विभाग का पंजीकरण सं० दर्ज करना होगा, जिसके उपरान्त ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल पर जायेगा। तदोपरान्त ओटीपी अंकति करने के उपरान्त बीज मिनीकिट की बुकिंग सभी किसान भाई कर पायेगें।
सभी किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग करने के उपरान्त ही बीज अनुदान पर प्राप्त होगा, अन्यथा अन्य किसी भी माध्यम से अनुदान पर बीज प्राप्त नहीं होगा। बीज के अन्तर्गत सभी प्रकार के सामान्य बीज सभी प्रकार के प्रदर्शन एवं सभी प्रकार के संकर बीज शामिल है। सभी किसान भाईयों को सूचित करना है कि बुकिंग के उपरान्त जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष ई-लाटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जायेगा। ई-लाटरी के माध्यम से चयनित किसानों को ही बीज अनुदान पर वितरित किया जायेगा।
सभी किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि सभी खरीफ फसलों के लिए पोर्टल 15 अप्रैल 2026 से खोल दिया गया है। किसान भाई पोर्टल पर अपनी-अपनी जमीन के क्षेत्रफल के अनुसार बुकिंग कर सकते है। बुकिंग करने की अंतिम तिथि 10 मई 2026 है।



