Azamgarh News: वरिष्ठ पत्रकार जगन्नाथ पांडेय की माता श्यामा देवी के निधन से क्षेत्र में शोक, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि:

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
वरिष्ठ पत्रकार जगन्नाथ पांडेय की माता श्यामा देवी के निधन से क्षेत्र में शोक, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़ जनपद के अजमतगढ़ विकासखंड क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार जगन्नाथ पांडेय की माता श्यामा देवी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार की भोर करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों तथा गांव के लोगों में शोक व्याप्त हो गया।
बताया जा रहा है कि श्यामा देवी बेहद सरल, धार्मिक और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। वह हमेशा परिवार और समाज के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनती थीं। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव ने एक अभिभावक स्वरूप महिला को खो दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर पर शोक संतप्त लोगों का तांता लगा रहा।
निधन की सूचना मिलते ही गांव व आसपास के क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि, शिक्षक, समाजसेवी और गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा युवा नेता आशीष सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह पटेल, हरैया प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद यादव, गुड्डू यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष उमेश चंद यादव, धर्मेंद्र यादव (प्रधान), रमेश यादव (प्रधान), दिनेश कुमार पांडेय (शिक्षक), वरिष्ठ शिक्षक हरिकेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, जगरनाथ शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
उपस्थित लोगों ने कहा कि श्यामा देवी का स्नेह, आशीर्वाद और समाज के प्रति उनका अपनापन हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। उनके निधन को समाज की अपूरणीय क्षति बताते हुए सभी ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।



