AZAMGARH News:गंभीरपुर थाने में नए थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी का सख्त संदेश,अपराधियों में मचा हड़कंप

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए अमित कुमार त्रिपाठी का बड़ा प्लान

आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाने में नवागत थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के स्पष्ट संकेत दिए हैं।थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने पुलिस टीम के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही, जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की भी बात कही।उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों की सूची को अपडेट कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।नवागत थानाध्यक्ष के तेवर से यह साफ है कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र में अब अपराधियों की खैर नहीं होगी। स्थानीय लोगों ने भी उनके आगमन पर उम्मीद जताई है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी तथा अपराध पर लगाम लगेगी।

एडिटर आफताब आलम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button