Azamgarh News: प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन*  

 

*प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन*

*पंचायत चुनाव में देरी की आशंका, प्रशासक नियुक्ति का विरोध*

 

*ठेकमा, आजमगढ़।* अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने त्रिस्तरीय पंचायतों के मौजूदा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी ठेकमा मनोज कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से भेजा है।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि त्रिस्तरीय पंचायतों में मौजूदा प्रधानों का कार्यकाल 25 मई 2026 को समाप्त हो जाएगा। अब तक की चुनाव तैयारियों से प्रतीत होता है कि पंचायत चुनाव समय से संपन्न नहीं हो पाएंगे।

 

*प्रशासक नियुक्ति पर जताई आपत्ति*

संगठन को संदेह है कि कार्यकाल समाप्त होते ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को ग्राम पंचायत में प्रशासक नियुक्त कर दिया जाएगा, जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं होगा। ज्ञापन में कहा गया कि सबसे बेहतर विकल्प यह है कि जनता द्वारा निर्वाचित मौजूदा ग्राम प्रधानों का ही कार्यकाल चुनाव संपन्न होने तक के लिए बढ़ा दिया जाए।

 

ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि किसी भी कारण से यदि पंचायत चुनाव समय से संपन्न नहीं हो पाता तो जनता द्वारा निर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल चुनाव संपन्न होने तक बढ़ाये जाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित किया जाए।

 

अखिल भारतीय प्रधान संगठन का कहना है कि प्रशासक की नियुक्ति से विकास कार्य प्रभावित होंगे और जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन होगा।

इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रमोद राय, सुरेश पासी, कमलेश यादव, सरावां प्रधान संजय सिंह,राजपति यादव, बागपुर दाऊद खान, योगेंद्र यादव ,विनोद कुमार, मुन्ना सरोज ,जियालाल बिंद, वीरेंद्र यादव,समस्त प्रधान गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button