Azamgarh News: माता प्यारी देवी स्मारक इंटर कॉलेज खजुरा मे बोर्ड परीक्षा मे उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओ को किया गया सम्मानित*। 

*माता प्यारी देवी स्मारक इंटर कॉलेज खजुरा मे बोर्ड परीक्षा मे उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओ को किया गया सम्मानित*।

मेहनगर आजमगढ़

स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरा ग्राम सभा मे स्थित माता प्यारी देवी स्मारक इंटर कालेज मे कक्षा 10वी और 12वी मे उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओ को सम्मानित किया गया तथा बच्चो को मिठाई खिलाकर बधाई दिया गया कक्षा 12 मे प्रथम स्थान अभिनव राजभर द्वितीय स्थान रागिनी यादव तथा तृतीय स्थान प्रियंका यादव ने अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया वही कक्षा 10 मे प्रथम स्थान करीना राजभर तथा द्वितीय स्थान अंतिम राजभर तृतीय स्थान सुर्यांश प्रजापति ने हासिल किया वही विद्यालय द्वारा बच्चो को सरस्वती जी का चित्र देकर सम्मानित किया गया विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह ने बताया की जो बच्चे मेहनत करते है वही आगे बढ़ते है विद्यालय के ब्यवस्थापक अमित सिंह ने बच्चो को उत्तीर्ण होने की बधाई देते हुए कहा की आज के बच्चे ही भविष्य की नीव है भविष्य की नींव को मजबूत करने के लिए शिक्षा की आवश्यकता पड़ती है इस लिए सभी बच्चे मेहनत से पढ़े शिक्षा उस शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद यादव सहायक अध्यापक जगदीश विश्राम फिरोज आकाश बृजेश नितेश विश्वकर्मा सहायक अध्यापिका खुशबु सिंह साधना यादव मिनाक्षी पांडेय ऋचा सिंह सहित विद्यालय के बच्चे मौके पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button