Azamgarh News: राजघाट के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार 

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

राजघाट के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

आजमगढ़ जनपद के राजघाट क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बावली मोड़ और करतालपुर के बीच स्थित राजघाट के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान विशाल मौर्य (पुत्र स्वर्गीय अवधेश मौर्य), निवासी बड़ी हरैया, भंवरनाथ, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार पिकअप की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button