Azamgarh News: हरिऔध कला केंद्र में शिक्षा मित्र साथियों के बढ़े हुए मानदेय के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया*

आजमगढ़ बलरामपुर पटवध से बबलू राय
*हरिऔध कला केंद्र में शिक्षा मित्र साथियों के बढ़े हुए मानदेय के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया*
जनपद आजमगढ़ स्थित हरिऔध कला केंद्र में शिक्षा मित्र साथियों के बढ़े हुए मानदेय के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मित्रों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक शामिल हुए। सभी अतिथियों ने शिक्षा मित्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान शिक्षा मित्रों को 𝟭𝟴,𝟬𝟬𝟬 रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया, जो उनके बढ़े हुए मानदेय का प्रतीक है। साथ ही, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) स्टॉल का भी माननीय अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया और उसकी सराहना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत शिक्षा मित्रों के मनोबल को बढ़ाने एवं उनके योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



