आजमगढ़:पश्चिम बंगाल और असम के जीत पर भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न
Azamgarh: BJP leaders celebrated the victory in West Bengal and Assam.

गंभीरपुर /आजमगढ़।पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत के जश्न में आजमगढ़ जिले के ब्लॉक मोहम्मदपुर के गंभीरपुर बाजार में भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा का नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई वह खूब जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान “मोदी है तो मुमकिन है” और “जय श्री राम” के नारे गूंजते रहे। भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ऐतिहासिक बढ़त हासिल की है और असम में फिर से सरकार बनाना तय है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने नकार दिया है।इस मौक़े पर विजय प्रकाश मिश्रा,पद्माकर मिश्रा,अर्जुन मोदनवाल, बृजेश गुप्ता, अमित गुप्ता, राहुल सिंह, अनिलेश गुप्ता,संतोष ठठेरा,संतोष सिंह, गोपी गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद थे।



