Azamgarh News: आजमगढ़ में परीक्षा के दौरान नकल पर सख्ती, तीन छात्राएं पकड़ी गईं

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ में परीक्षा के दौरान नकल पर सख्ती, तीन छात्राएं पकड़ी गईं

आजमगढ़:महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान नकल के मामलों पर सख्ती जारी है। कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देश पर गठित उड़ाका दल की नोडल टीम—डॉ. पंकज सिंह, डॉ. शफीउज्जमा और डॉ. सुरेंद्र पाण्डेय—ने औचक निरीक्षण में कई अनियमितताएँ पकड़ीं।द्वितीय पाली में बीए चतुर्थ सेमेस्टर हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान श्री रामदवर पाण्डेय महाविद्यालय, लारादपुर (ओरिल) में एक ही कक्ष में तीन छात्राओं को ‘श्योर सीरीज’ के माध्यम से नकल करते हुए पकड़ा गया। टीम ने कमरे के बाहर से भी उसी विषय और प्रश्नपत्र से संबंधित चार ‘श्योर सीरीज’ बरामद कर उन्हें सीलबंद करते हुए विश्वविद्यालय को सौंप दिया।इसके अलावा, तृतीय पाली में माँ बबुना महाविद्यालय, बरदह में निरीक्षण के दौरान सामूहिक नकल का मामला सामने आया, जिसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेज दी गई। वहीं, मंगलवार को बीएससी प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की बॉटनी परीक्षा में फूला देवी मंगरू सिंह महाविद्यालय में भी सामूहिक नकल की शिकायत दर्ज कराई गई।मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह के अनुसार, कुलपति ने उड़ाका दल की कार्रवाई की सराहना करते हुए स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषी महाविद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए और नकलविहीन परीक्षा के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button