Azamgarh News: आजमगढ़:घरेलू विवाद में पति की पिटाई, पत्नी और बेटियों पर आरोप

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
आजमगढ़:घरेलू विवाद में पति की पिटाई, पत्नी और बेटियों पर आरोप
आजमगढ़:जीयनपुर थाना क्षेत्र के टिमलपट्टी गांव में घरेलू विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रविंद्र कुमार, पुत्र रामदेव, ने थाना जीयनपुर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने घर के पास खड़े थे, तभी उनकी पत्नी गुड्डी और बेटियां नीलम, अजली व कंचन सहित अन्य लोगों ने उन्हें जबरन घर के अंदर खींच लिया और मारपीट की।पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी को वेटर का काम करने से मना किया था, जिससे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें गंभीर रूप से पीटा गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
रविंद्र कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने थाना प्रभारी से शिकायत कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



