Azamgarh News: सोनू-खुश्बू परिणय सूत्र में बंधे, भाजपा नेता समेत दिग्गजों ने दिया आशीर्वाद*

*सोनू-खुश्बू परिणय सूत्र में बंधे, भाजपा नेता समेत दिग्गजों ने दिया आशीर्वाद*

*सरायमोहन में धूमधाम से संपन्न हुआ विवाह समारोह, राजनीतिक-सामाजिक हस्तियों का जुटा जमावड़ा*

विकास खंड ठेकमा के अंतर्गत सरायमोहन गांव में मंगलवार को विश्वकर्मा परिवार में वैवाहिक उत्सव पूरे धूमधाम, हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। दयाराम विश्वकर्मा एवं मीना विश्वकर्मा की पुत्री खुश्बू विश्वकर्मा का विवाह सोनू विश्वकर्मा के साथ विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुआ, विवाह समारोह में पूरे गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

बारात के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया, जिसमें परिजनों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जयमाल, मंडप एवं अन्य वैवाहिक रस्में पूरे पारंपरिक तरीके से संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे समारोह की भव्यता और भी बढ़ गई। संगीत और आतिशबाजी ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया।

इस मांगलिक अवसर पर जिले के कई प्रमुख चेहरे भी उपस्थित रहे। आजमगढ़ के भाजपा के पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, लालगंज के सपा विधायक बेचई सरोज, ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल,समाजसेवी रवि सरोज तथा बैंगलोर से योगेश मोजर सपरिवार विशेष रूप से समारोह में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

समारोह के आयोजक प्रशांत विश्वकर्मा ने बताया कि यह आयोजन पारिवारिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा। उन्होंने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, इष्ट-मित्र, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने नवदम्पति सोनू-खुश्बू को आशीर्वाद देते हुए उनके दांपत्य जीवन के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button