Azamgarh News: जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पहले भी हो चुका है बवाल,पुलिस बल की मौजूदगी में हुई घटना

जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पहले भी हो चुका है बवाल,पुलिस बल की मौजूदगी में हुई घटना

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र में पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। खालिसपुर गांव में हुई इस घटना के संबंध में दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।जानकारी के मुताबिक, बटवारे से जुड़े एक मामले में उप जिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह के 14 जनवरी के आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार आदर्श सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस बल के साथ गांव पहुंची थी। टीम गाटा संख्या 708 की पैमाइश कर रही थी, तभी आरोप है कि गयासुद्दीन और उनके एक भांजे (नाम अज्ञात) ने गाली-गलौज करते हुए नायब तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार किया।घटना के बाद नायब तहसीलदार की तहरीर पर जीयनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 121(1), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश जारी है।बताया जा रहा है कि इसी जमीन को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। 16 अप्रैल को न्यायालय के आदेश के बाद चहारदीवारी निर्माण के दौरान मुमताज ने कुछ लोगों पर पत्थर उखाड़ने और दीवार तोड़ने का आरोप लगाया था। उसी विवाद के चलते दोबारा पैमाइश के लिए राजस्व टीम गांव पहुंची थी।घटना के समय जीयनपुर पुलिस बल के साथ राजस्व निरीक्षक सरजू प्रसाद, लेखपाल रामसागर सोनी और दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button