गौमाता को राष्ट माता घोषित करने की यात्रा के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का टड़ियाव में हुआ स्वागत। कहा कि हर सनातनी हिंदू को विरासत में मिली है गाय माता के रूप में
Shankaracharya Avimukteshwarananda was welcomed in Tadiyav during his journey to declare cow as the mother of the nation.
कार्यक्रम में सपा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के साथ बड़े नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे
24जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुचने की बात कही।
हर विधानसभा में जनसहयोग से गोशाला का हो निर्माण
घोसी। मऊ। गौ माता को राष्ट माता घोषित करने को लेकर उत्तर प्रदेश में यात्रा पर निकले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का मधुबन से सड़क मार्ग से घोसी के टड़ियाव शंकर मंदिर के प्रांगण में पहुंचने पर सपा, कांग्रेस नेताओं के साथ लोगों ने भव्य स्वागत करने के साथ आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने लोगों से गौमाता को राष्ट माता घोषित करवाने के लिए हाथ उठा कर सहयोग मांगा। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि मेरी यह यात्रा गाय को राष्ट्र माता घोषित करने को लेकर जन समर्थन को लेकर हैं। कहा कि हर सनातनी हिंदू को विरासत में गाय माता के रूप में मिली है। अन्य धर्मों इस्लाम, ईसाई, पारसी, यहूदी में गौ को माता नहीं कहा गया है। इस लिए हर सनातनी को गाय को राष्ट्र माता घोषित करना कि मांग करनी चाहिए। कटाक्ष करते हुए कहा कि 2014से पूर्व गौ मांस के निर्यात में देश 9वे स्थान पर था आज वह 2दूसरे स्थान पर है। यही गाय को माता कह कर वोट लेने वालों का चरित्र है। प्रदेश के मुख्यमंत्री गाय माता को लेकर लंबी चौड़ी बात करने वाले आज तक विधानसभा में गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए प्रस्ताव नहीं पेश किया। ये कौन सा सनातन मानने वालों का रूप है। कहा कि हर विधानसभा में एक गोशाला स्थापित करना हमारी यात्रा का उद्देश्य है। लोगों से प्रदेश में यात्रा की समाप्ति पर लखनऊ में 24जुलाई को होने वाले गौमाता को राष्ट माता घोषित करने के लिए होने वाले विशाल कार्यक्रम में आप लोगों अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया।
इस पर सपा नेता विजय कुमार यादव ने घोषणा किया कि मैं जनसहयोग से गोशाला का निर्माण जल्द शुरू करेंगे। जिसपर शंकराचार्य के कहने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सपा नेता दूधनाथ यादव, डा सुजीत सिंह, डा रामकृष्ण यादव,रणधीर सिंह, विजय कुमार यादव, अमरेंद्र बहादुर यादव, राजेंद्र पांडेय, लालचंद यादव,कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, अजय कुमार यादव, स्वामीनाथन राय, संजय सिंह आदि के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



