दोहरीघाट से चलने वाली मेमो ट्रेन का संचालन औड़िहार की जगह वाराणसी तक किया जाय-अरविंद कुमार पांडेय

The memo train running from Dohrighat should be operated till Varanasi instead of Audhihar - Arvind Kumar Pandey

घोसी। मऊ।घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक कर दोहरीघाट से 11मई को चलने वाली प्रस्तावित मेमो ट्रेन को औड़िहार की जगह वाराणसी तक चलाने की मांग की गई। यह भी मांग किया गया कि मेमो ट्रेन को दोहरीघाट से सुबह 6बजे चलाया जाए।
अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय ने नगर विकास मंत्री ए, के, शर्मा के साथ जीएम, डीआरएम आदि को बहुत बहुत धन्यवाद दिया जो कि घोसी संघर्ष समिति घोसी के ज्ञापन को वरीयता दी और एक नई मेमो ट्रेन का संचालन करने के लिए प्रयास किया, माननीय नगर विकास मंत्री ए के शर्मा जी से पुरजोर निवेदन है कि इस मेमो ट्रेन का संचालन प्रतिदिन सुबह 6 बजे दोहरीघाट से वाराणसी तक किया जाय। कहा कि नई मेमो ट्रेन का उदघाटन 11 मई को होना है जो औड़िहार से चलकर दोहरीघाट तक जायेगी और वापस फिर दोहरीघाट से औड़िहार तक ही जाएगी । इस कारण जिसका लाभ मात्र केवल मऊ जाने वाले को ही हो सकता है जो कि सही नहीं है। कहा कि आगे की यात्रा करने वालों के लिए यह ट्रेन अनुपयोगी साबित हो कर रह जाए गी।अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय ने कहा कि इस मेमो ट्रेन को सुबह दोहरीघाट से 6 बजे वाराणसी कैंट तक चलाया जाय जिससे आम जनमानस को इसका लाभ मिल सके क्योंकि वाराणसी से इसका संपर्क नहीं होगा तो इसका लाभ आम जनमानस को नहीं मिल पाएगा।इलाज के लिए, व्यापार के लिए, शिक्षा के लिए या अन्य सभी कार्यों के लिए वाराणसी तक जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बहुत ही सुविधाजनक रहेगी। इससे टिकट बिक्री अधिक होने से रेल विभाग को अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी। रेल मंत्री एवं नगर विकास मंत्री से पुरजोर निवेदन है कि मेमो ट्रेन नंबर 65121एवं 65122 का संचालन प्रतिदिन दोहरीघाट से औड़िहार नहीं बल्कि वाराणसी तक किया जाय इसके लिए पोस्ट आफिस द्वारा ज्ञापन माननीय रेल मंत्री एवं नगर विकास मंत्री को भेजा गया है। महामंत्री खुर्शीद खान ने भी कहा कि इस मेमो ट्रेन का संचालन प्रतिदिन दोहरीघाट से वाराणसी तक किया जाय जिससे आम जनमानस को इसका लाभ मिल सके और सुबह वाराणसी जाकर अपने मरीज को बीएचयू, कैंसर अस्पताल आदि अस्पतालों में दिखा सके।
इस अवसर पर शेख हिसामुद्दीन, हरेंद्र चौरसिया, भोला विश्वकर्मा, प्रशांत, निर्भय पांडेय, रमेश सिंह, राजेश जायसवाल, गोपाल साहनी, अरविंद मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button