राष्ट्रीय लोक अदालत में 76 हजार 486 मामले का निस्तारण, 21करोड़ 20 लाख 38 हजार 305रुपए का मामला सेटल

76,486 cases settled in National Lok Adalat, cases worth Rs 21 crore 20 lakh 38 thousand 305 settled

मेदिनीनगर। झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्रीराम शर्मा के देखरेख में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।लोक अदालत में 76,486 मामले का निस्तारण किया गया। वहीं 21 करोड़ 20 लाख 38 हजार 305 रुपए का मामला सेटल हुआ ।राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले 12 पीठो का गठन किया गया था। इसमे 10 पीठ सिविल कोर्ट पलामू में बना था जबकि पीठ संख्या 11 हुसैनाबाद अनुमंडलीय कोर्ट के मामले का निस्तारण किया गया मामले का निस्तारण एसडीएम व अधिवक्ता रामचंद्र सिंह कर रहे थे ।वही पीठ संख्या 12 में छतरपुर अनुमंडलीय न्यायालय से संबंधित मामले का निस्तारण अनुमंडल पदाधिकारी व अधिवक्ता राकेश कुमार मिश्रा कर रहे थे। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री लिटीटिगेशन के70 हजार 288 मामले का निस्तारण किया गया। वहीं कोर्ट में लंबित 6198 मामले का निस्तारण किया गया ।मामले निस्तारण के लिए गठित पीठ में रिजर्व में जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रतीक चतुर्वेदी व सिविल जज सीनियर डिवीजन रविशंकर पाण्डेय को रखा गया था ।जबकि रिजर्व अधिवक्ता में अजय कुमार पांडेय व संजीव कुमार सिंह को रखा गया था ।एक हेल्प डेस्क बनाया गया था ।जिसमें लोगों को मदद के लिए अधिवक्ता पुष्कर राज पीएलवी अनुरेखा मिश्रा को लगाया गया था।इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास,जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राज कुमार मिश्रा,अखिलेश कुमार, सीजेएम मनोरंजन कुमार, एसीजेएम सुशीला सोरेंग,रेलवे मजिस्ट्रेट प्रज्ञेष निगम,जेएम रशिम चन्देल,उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष मो नसीरुद्दीन, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता,लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय के अलावे बिभिन्न बैंक के अधिकारी कर्मी,वन विभाग, उत्पाद विभाग, विधुत विभाग, बीएसएनएल,समेत कई विभाग वक अधिकारी व कर्मी वादकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button