Azamgarh News: चहारदीवारी तोड़ने और धार्मिक भावना भड़काने के मामले में 6 गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
चहारदीवारी तोड़ने और धार्मिक भावना भड़काने के मामले में 6 गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में विवादित भूमि पर चहारदीवारी तोड़ने, उपद्रव करने तथा धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 5 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना बिलरियागंज क्षेत्र के शेखूपुर निवासी बदिउज्जमा पुत्र शब्बीर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 36/0.015 हेक्टेयर पर राजस्व विभाग द्वारा 4 मई 2026 को पैमाइश कर पत्थर नसब किया गया था। इसके बाद वह उक्त भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि विपक्षीगण एक राय होकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए चहारदीवारी को तोड़ दिया। साथ ही धार्मिक भावना को आहत करने की नीयत से सुवर का कटा सिर और कटे अंग भी फेंक दिए तथा जान से मारने की धमकी दी।
इस संबंध में थाना बिलरियागंज पर मुकदमा संख्या 113/2026 धारा 3(5)/196/352/351(3)/326(ई)/324(4) बीएनएस के तहत सुरेन्द्र व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम जैगहा में दबिश दी। पुलिस द्वारा धारा 35(3) बीएनएसएस की नोटिस तामील कराने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने नोटिस लेने से इंकार कर दिया और नाम-पता बताने में आनाकानी की। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरजी देवी पत्नी राजकुमार, रीता देवी पत्नी सुरेन्द्र, मनीषा पुत्री राजकुमार, रेनू पुत्री राजकुमार यादव, आरती पुत्री सुरेन्द्र यादव तथा मुकेश पुत्र सुरेन्द्र यादव शामिल हैं। सभी ग्राम जैगहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उ0नि0 इसरार अहमद, उ0नि0 संतोष कुमार यादव सहित थाना बिलरियागंज की पुलिस टीम द्वारा की गई।



