Azamgarh accident:ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत
Azamgarh Accident: Farmer Dies After Tractor Overturns

रानी की सराय /आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के रानी की सराय स्थित टेंगरपुर गांव में रविवार सुबह खेत से लौटते समय ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई। 50 वर्षीय हरिराम सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।जानकारी के अनुसार, हरिराम सरोज रविवार को खेत की जुताई करने गए थे। घर लौटते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल हरिराम को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में उपचार के दौरान हरिराम सरोज ने दम तोड़ दिया। मृतक हरिराम सरोज टेंगरपुर गांव के निवासी थे और खेती-बाड़ी व मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटियां हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



