Azamgarh News: किशोरियों के स्वस्थ भविष्य हेतु एचपीवी टीकाकरण के प्रति किया गया जागरूक* 

आजमगढ़:पुलिस मुठभेड़ में ट्रैक्टर-पिकअप चोरी गैंग का शातिर बदमाश गोली लगने से घायल गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*किशोरियों के स्वस्थ भविष्य हेतु एचपीवी टीकाकरण के प्रति किया गया जागरूक*

आजमगढ़ 12 मई 2026

आजमगढ़ जनपद में 14-15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ अब्दुल अजीज़ अपनी टीम के साथ शहर के मध्य स्थित अग्रसेन बालिका इंटर कालेज पहुँचे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, प्रभाव एवं भविष्य में होने वाले लाभों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

डाॅ अब्दुल अजीज़ ने उपस्थित किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीन भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा यह विशेष अभियान सीमित अवधि के लिए संचालित किया जा रहा है, इसलिए सभी पात्र किशोरियों को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संभवतः बाजार में इस वैक्सीन की कीमत लगभग साढ़े तीन हजार से चार हजार रुपये तक होती है, किंतु सरकार इसे पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “हमारी आने वाली कल की मातृशक्ति आप सभी हैं, और जब आप स्वस्थ एवं मजबूत रहेंगी तो हमारा आने वाला कल भी उतना ही सशक्त होगा।”

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सोनी ,अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डाॅ आशीष सिंह तथा जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ अमूल्य श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने भी अपने संबोधन में छात्राओं को इस टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की गई कि वे किशोरियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button