Azamgarh News: जनगणना 2027 : वर्दीधारी बल दिवस पर 1960 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया स्व गणना कार्य

भारत-अमेरिका सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा DPIFF इंटरनेशनल अवॉर्ड समारोह

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

जनगणना 2027 : वर्दीधारी बल दिवस पर 1960 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया स्व गणना कार्य

 

13 मई को केंद्रीय सरकारी कार्यालय एवं वित्त दिवस के रूप में मनाया जाएगा, बैंक, रेलवे, डाकघर व वित्तीय संस्थानों को किया जाएगा लक्षित

आजमगढ़, 12 मई 2026/

जनगणना 2027 के अंतर्गत 7 मई से 21 मई तक संचालित स्व गणना अभियान प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह के पर्यवेक्षण में निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जनसामान्य को स्व गणना के प्रति जागरूक करते हुए अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

स्व गणना अभियान के छठे दिन को “वर्दीधारी बल दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के पुलिस विभाग में विशेष जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस विभाग के स्व गणना नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी शुभम टोडी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के कुल 1960 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्व गणना कार्य संपन्न किया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्व गणना की प्रक्रिया, उसके महत्व एवं डिजिटल माध्यम से जनगणना में सहभागिता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। वर्दीधारी बलों की सक्रिय भागीदारी से अभियान को व्यापक गति प्राप्त हुई है तथा अन्य विभागों के लिए भी प्रेरणादायी वातावरण बना है।

जनगणना विभाग द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार 13 मई को अभियान का सातवां दिन “केंद्रीय सरकारी कार्यालय एवं वित्त दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान बैंक, रेलवे, डाकघर, राजकोष, वित्तीय संस्थानों एवं अन्य केंद्रीय कार्यालयों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों तथा आमजन को स्व गणना अभियान से जोड़ने हेतु विशेष जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व गणना अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button