Palamu News: पलामू के लोगों को संतरागाछी खाटीपुरा एक्सप्रेस जयपुर के लिए मिली सीधी नई ट्रेन

विशेष संवाददाता
पलामू। सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम के प्रयास से पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिले क्रमशः पलामू एवं गढ़वा की जनता को संतरागाछी, टाटानगर से राॅची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, मिर्जापुर, प्रयागराज होते हुए खाटीपुरा जयपुर (राजस्थान) तक साप्ताहिक संतरागाछी खाटीपुरा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18061/18062 के परिचालन को रेलवे बोर्ड के द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। यह नई ट्रेन पलामू एवं गढ़वा जिलों के लाखों नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। पलामू एवं गढ़वा के लोगों को जयपुर के लिए आवागमन की यात्रा सुगम होगा। उक्त नई ट्रेन के परिचालन हेतु सांसद ने लोकसभा में नियम 377 एवं शून्यकाल के दौरान प्रभावी ढंग से मामले को उठाया एवं रेल मंत्रालय के समक्ष लिखित एवं मौखिक रूप से इस विषय को रखा तथा मंडल एवं जोनल स्तर की बैठकों में भी लगातार मामले को उठाया। इसके अतिरिक्त, व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र की जनभावनाओं से अवगत कराया तथा शीघ्र स्वीकृति की मांग किया था। इससे पलामू एवं गढ़वा क्षेत्र की रेल संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी एवं क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा। बहुत जल्द इस नई ट्रेन के शुभारंभ हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वयं उपस्थित रहकर क्षेत्रवासियों को समर्पित करेंगे। यह पलामू संसदीय क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए लोगों ने सांसद वीडी राम, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दूबे ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button