Azamgarh news :दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सरायमीर क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने के प्रकरण में सरायमीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 15.05.2026 को वादी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 14.05.2026 की रात्रि उसकी बहन घर के बाहर गयी थी, जहां पूर्व परिचित सागर पुत्र रामनारायण निवासी पुरब पट्टी थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ उसे बहला-फुसलाकर रितेश उर्फ बब्बी पुत्र रमेश निवासी बखरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के घर ले गया, जहां दोनों अभियुक्तों द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। पीड़िता किसी प्रकार वहां से निकलकर अपने घर पहुँची तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 137(2)/70(2) बीएनएस व 5G/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे मय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना, पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त 1. सागर पुत्र रामनारायण निवासी पुरब पट्टी थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ तथा 2. रितेश उर्फ बब्बी पुत्र रमेश निवासी बखरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को दिनांक 15.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। पूर्व में डायल-112 इवेंट नं0 P15052601729 के माध्यम से पीआरवी-6215 पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर थाना सरायमीर पर दाखिल कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



