आजमगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान: 78 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने अपराधियों में पैदा किया खौफ

Azamgarh Police Launches Major Operation: SP Dr. Anil Kumar Instills Fear Among Criminals by Opening History Sheets for 78 Notorious Offenders.

आजमगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान: 78 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने अपराधियों में पैदा किया खौफ,डॉ. अनिल कुमार के कुशल नेतृत्व और सख्त कार्यशैली का असर अब जनपद में साफ दिखाई देने लगा है। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने 20 सितंबर 2025 से अब तक हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, गो-तस्करी, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, अपमिश्रित शराब, धोखाधड़ी, दुष्कर्म एवं मारपीट जैसे संगीन अपराधों में शामिल कुल 78 अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की बड़ी कार्रवाई की है।

आजमगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन विवाद में खेल? पीड़ित ने खोली तहसील की कार्यप्रणाली की पोल,तहसील प्रशासन घिरा

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस लगातार अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। अपराधियों के खिलाफ की जा रही प्रभावी वैधानिक कार्रवाई से जहां कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, वहीं अपराध जगत में पुलिस का भय भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रही यह मुहिम आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल पैदा कर रही है।

Azamgarh news :दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार

 

 

जनपद के विभिन्न थानों में अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गई है। थाना गम्भीरपुर और अहरौला से 11-11, मुबारकपुर एवं निजामाबाद से 06-06, महराजगंज, जीयनपुर व सिधारी से 05-05, फूलपुर एवं अतरौलिया से 04-04, मेंहनगर, कंधरापुर एवं तरवां से 03-03, नगर कोतवाली, मेहनाजपुर, देवगांव एवं बिलरियागंज से 02-02 तथा रौनापार, तहबरपुर, सरायमीर, बरदह एवं कप्तानगंज से 01-01 अपराधियों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई की गई है।

Azamgarh News: हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट*

 

 

जनता का कहना है कि SSP डॉ. अनिल कुमार की सख्त और पारदर्शी कार्यशैली के चलते अपराधियों में दहशत है, जबकि आम नागरिक खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अपराध के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाते हुए आजमगढ़ पुलिस लगातार यह संदेश दे रही है कि कानून तोड़ने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।

 

एडिटर आफताब आलम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button