Azamgarh News: आजमगढ़ में जानलेवा हमला करने वाले तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ में जानलेवा हमला करने वाले तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Azamgarh News: फर्जी मतदाता सूची तैयार कर चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 

आजमगढ़ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जानलेवा हमला करने के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार और आलाजुर्म भी बरामद किए हैं।

थाना जीयनपुर पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपी बजरंगी पुत्र रममत निवासी मुहम्मदपुर को पाण्डेयपार मोड़ से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की तथा लोहे की दाव (चापड़) से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक दाव बरामद कर आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Azamgarh News: आजमगढ़ में उर्वरक धनराशि गबन का आरोपी गिरफ्तार

वहीं थाना अहरौला पुलिस ने गैर जमानती वारंट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त अंजनी कुमार पुत्र गामा प्रसाद निवासी निकसपुर, जनपद अम्बेडकर नगर को बरामदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर वर्ष 2025 में घर में घुसकर चाकू से गर्दन पर हमला कर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

Azamgarh News: रौनापार थाना क्षेत्र के गोला घाट पर नहाते समय युवक नदी में डूबा, युवक की तलाश जारी 

उधर थाना मुबारकपुर पुलिस ने शराब के नशे में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त हरिओम चौहान निवासी नरांव को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पत्नी के सिर और चेहरे पर ईंट व लकड़ी के डण्डे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का पीढ़ा, ईंट का टुकड़ा और डण्डा बरामद किया है।

 

तीनों मामलों में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button