Azamgarh News: आजमगढ़ में उर्वरक धनराशि गबन का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय:
आजमगढ़ में उर्वरक धनराशि गबन का आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh News: फर्जी मतदाता सूची तैयार कर चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। थाना बरदह पुलिस ने क्षेत्रीय किसानों के लिए आवंटित शासकीय उर्वरक धनराशि में गबन करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बेला खास मोड़ से शनिवार सुबह करीब 5:50 बजे गिरफ्तार किया।
Azamgarh News: आजमगढ़ में जानलेवा हमला करने वाले तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) ने थाना बरदह में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बी-पैक्स बौआपार समिति के प्रभारी खरपत्तू चौहान ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु मिली ₹5 लाख की सरकारी सहायता राशि में से उर्वरक बिक्री के ₹3,46,009 समिति में जमा नहीं किए और धनराशि का गबन कर लिया।
तहरीर के आधार पर थाना बरदह में मुकदमा संख्या 411/2025 धारा 316(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
शनिवार को अपराध एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण अभियान के तहत उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल और उनकी टीम ने अभियुक्त खरपत्तू चौहान पुत्र मुनेश्वर चौहान निवासी उत्तरगावा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।
Azamgarh News: रौनापार थाना क्षेत्र के गोला घाट पर नहाते समय युवक नदी में डूबा, युवक की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2020 में धारा 409 भादवि का मामला तथा वर्ष 2018 में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत मुकदमा शामिल है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल, हेड कांस्टेबल पवन यादव तथा कांस्टेबल विनोद यादव शामिल रहे।



