Azamgarh news:ब्राइट फ्यूचर एकेडमी मे उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Azamgarh News: Students who secured top positions at Bright Future Academy were honored.

गंभीरपुर /आजमगढ़।शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदपुर के ग्राम सभा सिंघड़ा मे स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ब्राइट फ्यूचर एकेडमी में सीबीएसई बोर्ड में कक्षा 12 और कक्षा 10 में उत्कृष्ट स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को सोमवार को विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि पुलिस चौकी प्रभारी गंभीरपुर संदीप दुबे विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा, समाजसेवी अभिषेक उपाध्याय द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Azamgarh News: चाकू से जानलेवा हमला करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद*

जानकारी के मुताबिक शिक्षा क्षेत्र मोहम्मदपुर के ग्राम सभा सिंघड़ा में स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ब्राइट फ्यूचर एकेडमी में सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गंभीरपुर पुलिस चौकी पर भारी संदीप दुबे, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा, समाजसेवी अभिषेक उपाध्याय रहें। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।

Azamgarh News: अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

 

उसके बाद मुख्य अतिथि संदीप दूबे विशिष्ट अतिथि विजय प्रकाश मिश्रा व अभिषेक उपाध्याय द्वारा कक्षा 12 की छात्रा अलीना कौसर 92%, गिरीश यादव 92 %, आस्था सिंह 90%, अभय चतुर्वेदी 90%, मानसी सिंह 88% व कक्षा 10 के धनु सिंह 92%, रिया यादव 90.02%, काजल यादव 90%, अंशु विश्वकर्मा 89%, तनु यादव 88.8 % को मेडल, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Azamgarh News: ओवरटेक के विवाद में चली गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र पाठक व प्रधानाचार्य विशाल पाठक ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चौकी प्रभारी संदीप दुबे, भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय,अजय श्रीवास्तव, लकी श्रीवास्तव,राहुल कुमार पाण्डेय समेत विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button