आजमगढ़ में पुलिस का पिटाई कांड: भाभी के सामने देवरा पर से लात-थप्पड़-चप्पल का वीडियो वायरल

 

आजमगढ़ जिले में इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि एक दरोगा एक व्यक्ति को चप्पल से मारते हुए नजर आ रहे हैं।

 

वीडियो गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई के बाजार चौकी इंचार्ज रहें चंद्र प्रकाश कश्यप का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिरवा गांव निवासी एक महिला द्वारा अपने देवर के खिलाफ गोसाई की बाजार पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई थी इसके बाद पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों को बुलाया गया था इस समय महिला के देवर को चौकी प्रभारी रहे चंद्रप्रकाश कश्यप चप्पल से मारने लगे जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

आजमगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत, चार हिरासत में

 

मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो की गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार चौकी का बताया जा रहा है। वीडियो संज्ञान में लेते हुए जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

जय श्री कृष्णा” के जयघोष से गूंजा दिल्ली, Krishnavataram ने दर्शकों को भक्ति में डुबोया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button