आजमगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिक से रेप,गर्भवती हुई तो किया शादी से इनकार,युवक गिरफ्तार
Minor Raped in Azamgarh Under Pretext of Marriage; Youth Refuses to Marry After She Becomes Pregnant, Arrested

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र प्रमोद निवासी रेवसा थाना देवगांव को पाक्सो एक्ट के अभियोग में त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आजमगढ़ में पुलिस का पिटाई कांड: भाभी के सामने देवरा पर से लात-थप्पड़-चप्पल का वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना मे 18 मई को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने आकर तहरीर दिया कि रोहित पुत्र प्रमोद निवासी रेवसा थाना देवगांव मेरी एक नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा लें गया और मंदिर मे जाकर शादी करके उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया और मुंबई ले जाने जिससे कि पीड़िता गर्भवती हो गई। सूचना के आधार पर गंभीरपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई थी।
मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे गंभीरपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभी रोहित पुत्र प्रमोद निवासी रेवसा थाना देवगांव को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



