Latehar News: कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण एवं योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी

Latehar News: Information gathered regarding office functioning, record maintenance, and the progress of schemes.

लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप कुमार के द्वारा जिला सहकारिता कार्यालय एवं ग्रामीण कार्य प्रमंडल (आरईओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, लंबित मामलों एवं संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए समय पालन एवं कार्यों के निष्पादन में तत्परता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का भी जायजा लिया।

 

Ranchi News: Fuel Dispensing Continues Without Restrictions Across Jharkhand
जिला सहकारिता कार्यालय में उपायुक्त ने सहकारी समितियों से संबंधित कार्यों, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों एवं लाभुकों से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं ग्रामीण कार्य प्रमंडल (आरईओ) कार्यालय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए।

Ranchi News: युवा उद्यमी बन रोजगार सृजन करने वाले बनें: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री

उपायुक्त ने कहा कि सभी कार्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजन के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button