Azamgarh news :लूटी हुई कान की झुमकी के साथ 01 गिरफ्तार
लूटी हुई कान की झुमकी के साथ 01 गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना अहरौला पर वादी श्री अरविन्द कुमार पुत्र श्री जानकी राम निवासी ग्राम कोर्राधाटमपुर द्वारा सूचना दी गयी कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी पत्नी के कान की झुमकी झपट्टा मारकर लूट ली गयी, जिससे उनके कान में चोट भी आयी। उक्त सूचना के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 309(6)/115(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण कर अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गयी।
इसी क्रम में दिनांक 18.05.2026 को उ0नि0 यश कुमार पटेल मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बिजेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ विपिन विश्वकर्मा पुत्र दिनेश विश्वकर्मा निवासी खालिसपुर भटौली थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 26 वर्ष को ग्राम केवलकड़ माहुल-अम्बारी मार्ग बार्डर से पहले पुलिया के पास से समय करीब 23:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर एक अदद लूटी गयी कान की झुमकी पीली धातु बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। विवेचना से धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


