Azamgarh News: सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी” भंवरनाथ चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 45 वाहनों का चालान

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

“सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी” भंवरनाथ चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 45 वाहनों का चालान

आजमगढ़ शहर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और यातायात नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को आजमगढ़ शहर के व्यस्ततम भंवरनाथ चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। ट्रैफिक इंचार्ज नंद जी यादव ने मय हमराह टीम के साथ सड़क पर उतरकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की।

जांच अभियान के दौरान बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने, हेलमेट न पहनने, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने, वाहनों पर गलत अथवा बिना नंबर प्लेट के संचालन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने तथा गाड़ियों में काली फिल्म लगाने जैसे मामलों में करीब 45 वाहनों का चालान किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई लोग रास्ता बदलते नजर आए।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों को केवल दंडित ही नहीं किया गया, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए करें।

इन दिनों शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। किसी का बेटा, किसी का पिता तो किसी की मां सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रही है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देता नजर आया।

ट्रैफिक इंचार्ज नंद जी यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि “एक छोटी सी लापरवाही किसी की पूरी जिंदगी बदल सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय नियमों का पालन बेहद जरूरी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button