Latehar News: निर्माणाधीन होटल सील, एफआईआर दर्ज; संरक्षित क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त

Latehar News: Hotel Under Construction Sealed, FIR Registered; Administration Cracks Down on Illegal Construction in Protected Area

विशेष संवाददाता
नेतरहाट: महुआडांड़ नेतरहाट के संरक्षित क्षेत्र के समीप निर्माणाधीन होटल की सूचना लातेहार उपायुक्त तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया और बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन होटल को सील कर दिया गया। मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित पक्ष पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

ग्रीन ग्लैमर में छाईं नायर्रा एम बनर्जी

 

जानकारी के अनुसार संरक्षित क्षेत्र के नजदीक होटल निर्माण कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद लातेहार उपायुक्त के निर्देश पर महुआडांड़ अनुमंडल प्रशासन ने जांच शुरू की। जांच के क्रम में प्रशासनिक टीम ने निर्माण स्थल पहुंचकर दस्तावेजों, विभागीय अनुमति और क्लियरेंस की समीक्षा की।कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई। इस दौरान नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, पुलिस बल, वन विभाग के कर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने पूरे निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया की जांच की। घरोहर के आस पास होटल, रिसॉर्ट या अन्य व्यावसायिक निर्माण के लिए पर्यावरणीय मानकों का पालन, विभागीय अनुमति और विभिन्न एजेंसियों से क्लियरेंस लेना अनिवार्य बताया गया है।

कृति-रश्मिका की ‘इंस्टा वॉर’ ने बढ़ाया कॉकटेल 2 का तापमान

बताया गया कि पूर्व में भी संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जिला परिषद लातेहार, इको विकास समिति तथा अन्य संबंधित विभागों से प्राप्त अनुमति एवं प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य स्थगित रखने को कहा गया था।बुधवार को जांच के दौरान आवश्यक स्वीकृतियों की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर प्रशासन ने निर्माणाधीन होटल को एहतियातन सील कर दिया। साथ ही प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना और नियमों के उल्लंघन को लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई है।

 

कांग्रेस ने शहीद दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि*
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई निर्माणाधीन होटल परिसर को लेकर की गई है, न कि किसी संचालित होटल को बंद करने की। जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।नेतरहाट जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन पर कड़ा संदेश माना जा रहा है। साथ ही संकेत दिए गए हैं कि आने वाले दिनों में अन्य निर्माणाधीन प्रतिष्ठानों की भी जांच तेज की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button