Azamgarh news:जनगणना-2026 का प्रथम चरण आज 22 मई से हुआ विधिवत प्रारम्भ

मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु जनपद में व्यापक तैयारियां पूर्ण

आजमगढ़, 22 मई 2026।

जनपद आजमगढ़ में 07 मई से 21 मई 2026 तक संचालित स्व-गणना अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो ने के पश्चात अब जनगणना-2026 के प्रथम चरण, अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (House Listing & Housing Census) का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस चरण के अंतर्गत नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक मकान का विस्तृत विवरण संकलित करेंगे। सर्वेक्षण के दौरान मकानों की नंबरिंग, भवन की स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक जानकारियों का संकलन किया जाएगा।

 

कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा

जिलाधिकारी ने समस्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया है कि जनगणना कार्य पूर्ण सावधानी, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी घर गणना से वंचित न रहे तथा किसी भी मकान का दोहराव न हो। मा. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार “हर घर की गणना” को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।

 

Azamgarh accident:आजमगढ़ में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

जनपद आजमगढ़ में जनगणना कार्य के प्रभावी संचालन हेतु कुल 24 चार्ज बनाए गए हैं, जिनमें 16 नगरीय चार्ज एवं 08 ग्रामीण चार्ज सम्मिलित हैं। इन 24 चार्जों के अंतर्गत कुल 9110 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं, जहां प्रगणक घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य करेंगे।

प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, जो जनगणना का प्रथम चरण है, उसमें बेघर परिवारों की गणना नहीं की जाती है। यह प्रक्रिया केवल मकानों एवं उनमें उपलब्ध सुविधाओं के आंकड़ों के संकलन से संबंधित है।

 

Azamgarh news:डीएम रविंद्र कुमार की पहल का व्यापक असर, पांचवें दिन भी ई-रिक्शा से ऑफिस पहुंचे डीएम व अन्य अधिकारी
जनपद प्रशासन ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button